मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट।

😊 Please Share This News 😊
|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं को तेजी से वन मंजूरी प्रदान करने के लिए शिमला में मंत्रालय का एक अलग और पूर्ण रूप से कार्यशील एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का आग्रह किया। उन्होंने इस कार्यालय को उप-कार्यालय तक सीमित नहीं करने का भी आग्रह किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
