विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए एक वर्ष के भीतर नीति तैयार करने की घोषणा की।

😊 Please Share This News 😊
|
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए एक वर्ष के भीतर नीति तैयार करने की घोषणा की।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए एक वर्ष के भीतर नीति तैयार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहित करेगी और प्रदेश में प्लास्टिक पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम में संस्कृति और पर्यावरण सम्बन्धित विषयों को सम्मिलित करने पर भी विशेष बल दिया.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
