नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कोटि टिम्बा मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।  – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कोटि टिम्बा मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। 

😊 Please Share This News 😊

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कोटि टिम्बा मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। 

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो राजगढ़:
उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं और इनका संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले मेले और त्योहारों की प्रदेश में अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहां सामाजिक समरसता बढ़ती है वहीं यह आयोजन ग्रामीण जन समुदाय के लिए मनोरंजन का प्रमुख साधन भी हैं।
उद्योग मंत्री बुधवार को राजगढ़ क्षेत्र के कोटि टिम्बा मेले के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हिमाचल सरकार प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए भरसक और गंभीर प्रयास कर रहे हैं ताकि हिमाचल अपने पांव पर खड़ा हो सके।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में करीब 6 हजार जेबीटी, टीजीटी और सीएण्डवी अध्यापकों की नियुक्तियों की प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और शीघ्र ही भर्तियां प्रारम्भ होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में सभी जरूरी खाली पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सुखाश्रय योजना के अन्तर्गत अनाथ बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी और प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें चार हजार रुपये मासिक प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृहविहीन एकल नारी को अपना घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन होते ही शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों 24 सीटों पर विजय हासिल की जिससे सिद्ध होता है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और कांग्रेस की नीतियों के साथ है।
उद्योग मंत्री ने कोटि टिम्बा सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा कोटी टिम्बा काला माता मंदिर के प्रांगण के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बगड़ चावका पाताल खडड सड़क, झालिया खनीवड कुफर पहलोग सड़क निर्माण के लिए आवश्यक बजट प्रावधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने फटटी पटेल कॉलेज में रिक्त पदों को भरने का आश्वासन भी दिया।
उद्योग मंत्री ने मेले के अवसर पर ठोडा नृत्य का शुभारम्भ भी किया और ठोडा नृत्य का आनंद भी किया।
पदमश्री विद्या नंद सरैक ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री का स्वागत किया और ठोडा मेले के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने कुडलवाना पंचायत में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक केन्द्र एवं पंचायत भवन तथा करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रामा-श्यामा गोसदन नेरीपुल की आधाशिला रखी।
उन्होंने भारती कमाला, जागृति कुडु और ठोड माता लवाणा स्वयं सहायता समूहों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने जागृति कुडु, शरेवत व ठारू महिला मंडल को तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
उद्योग मंत्री ने कहा कि ठारू से नालाघाट के लिए दो किलोमीटर सड़क का निर्माण एफसीए की क्लीयरेंस मिलते ही आरम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने लोक निर्माण और वन विभाग को इस मार्ग के लिए तुरंत एफसीए की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए कहा। उन्होंने कुडु पंचायत में सड़क के साथ डंगा लगाने के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए।
उद्योग मंत्री ने कहा कि जिस पेयजल योजना की पूर्व में श्रीमती विद्या स्टोक्स द्वारा आधारशिला रखी गई थी उस योजना को पूरा करने के लिए बजट प्रावधान किया जायेगा।
उन्होंने काठू से कोटी पधोग तक एंबुलेंस रोड़ का निर्माण करने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर कुडुलवाना में पीएचसी व आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी खोलने के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरूण मेहता, प्रभारी पच्छाद कांग्रेस कमेटी अजय कंवर, शिलाई मंडल अध्यक्ष सीता राम, शिलाई कांग्रेस प्रभारी एवं चैयरमैन नगर पंचायत चौपाल चंद्रमोहन ठाकुर, जिला अध्यक्षा युवा कांग्रेस वीरेन्द्र जालटा, जोन अध्यक्ष राहुल कंवर, कुडलवाणा पंचायत के प्रधान मस्त राम भारती, कोटी पधोग की प्रधान कौशल्या मेहता, मंडल उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, उप पुलिस अधीक्षक अरूण मोदी, तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजगढ़ अरविंद गुलेरिया व नायब तहसीलदार पझौता नोरी आम प्रकाश शर्मा, भूप सिंह मेहता, कपिल मेहता, राकेश ठाकुर, रामानंद, रमेश मेहता व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed