वन टाइम रिलेक्सेशन देकर सभी को एनटीटी भर्ती में शामिल करे सरकार: प्रिया चौहान।
|
😊 Please Share This News 😊
|
वन टाइम रिलेक्सेशन देकर सभी को एनटीटी भर्ती में शामिल करे सरकार: प्रिया चौहान।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
पिछले कई दिनों से एनटीटी डिप्लोमा धारक महिलाए बड़ी निराश हुई हैं। सरकार कभी जे बी टी तो कभी आगनबाड़ी को इस भर्ती प्रक्रिया मे शामिल करने का सोच रही है इस से प्रदेश मे एन टी टी कर चुकी महिलाएं बहुत निराश है। इन सभी प्रशिक्षित महिलाओ का सभी का कहना है जब प्रदेश मे कोई भी संस्थान मान्य नही है तो सरकार बीच का रास्ता क्यो नही अपनाती।
प्रदेश अध्यक्षा शिल्पा शर्मा का कहना है की शिक्षा विभाग बीच का रास्ता निकाले तथा सभी को ब्रिज कोर्स करवाये ताकि सभी इस भर्ती मे शामिल हो सके।
इन महिलाओ ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से ये अनुरोध किया है की वह विषय की गंभीरता को समझे तथा जल्द से जल्द ये भर्ती प्रक्रिया शुरू करे।
संघ की सचिव प्रिया चौहान ने कहा कि एन टी टी डिप्लोमा धारक तीस हजार महिलाएं पिछले कई वर्षो से नौकरी का इंतजार कर रही है।अभी प्रदेश मे 60 हजार बच्चे प्री प्राइमरी कक्षाओं मे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जिन्हे पढ़ने के लिए अध्यापक अभी भी नही है।
उन्होंने कहा कि बहुत बार सरकार के पास माँग लेकर जा चुके है परंतु सरकार अभी भी किसी निर्णय पर नही पहुँच पाई। हम आशा करते है सरकार अब इस विषय की गंभीरता को समझ कर कोई समाधान निकाले।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
