भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊
|
भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
• नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रहे उपस्थित।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को आज एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा हिमाचल सरकार को कई विषयों पर घेरा है इस अवसर पर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश पदाधिकारी, विधायकगण और 2022 के चुनाव लड़े प्रत्याशी उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था और सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चरमराती दिखाई दे रही है। प्रदेश में अनेकों प्रकार की गंभीर समस्याएं चल रही है पर कांग्रेस की सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है, भाजपा हर संभव प्रयास करेगी कि इस कांग्रेस की सरकार को नींद से जगाया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
