सिस्को संस्था ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 1200 परिवारों को बांटी आपदा राहत खाद्य सामग्री।
|
😊 Please Share This News 😊
|
सिस्को संस्था ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 1200 परिवारों को बांटी आपदा राहत खाद्य सामग्री।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आपदा के कारण 8000 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रदेश में कई लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं ऐसे में चौपाल क्षेत्र में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सिस्को एनजीओ ने एक कैंप लगाया और लोगों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।
संस्था के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। चौपाल क्षेत्र में करीब चार पंचायतें मानसून के दौरान आई आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। आपदा के कारण कई लोगों के घर भी जमीदोज हो गए हैं ऐसे में किसको संस्था द्वारा लोगों की मदद की जा रही है और आवश्यक राहत सामग्री की किट प्रदान की जा रही है। राहत सामग्री में चावल, तेल सरसों, दालें,नमक, हल्दी एवं 200 डिन्नर सेट भी आवंटित किए।
संस्था के अध्यक्ष महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि सिस्को एनजीओ के माध्यम से पुलबाहल परगना के जावाग छमरोग, जोड़ना पंचायत थुंदल और सरी पंचायत में आपदा राहत खाद्य सामाग्री का आवंटन किया। महेश सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक आपदा राहत खाद्य सामग्री करीब 1200 परिवारों को आवंटित की गई है। महेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री खुद ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को तुरंत सहायता प्रदान करने की निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने चौपाल क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि आपदा की इस घड़ी में सिस्को संस्था हमेशा उनके साथ खड़ी है और सरकार की तरफ से भी हर संभव सहायता करवाने की कोशिश की जाएगी । महेश ठाकुर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि क्षेत्र में जिन लोगों के घरों को खतरा बना हुआ है उनके लिए रिटेनिंग वॉल की व्यवस्था भी की जाए ताकि घरों को अधिक नुकसान होने से बचा जा सके।
इस मौके पर एनजीओ के सोशल मीडिया प्रभारी कमल किशोर ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रेम रमाइक, पूर्व प्रधान रंजीत ठाकुर जी, सुशील, अरुन शोटा, भोपाल सिंह, भूपेंद्र, सुनील, सतपाल,कल्याण सिंह सहित गांव के महिला मंडल मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
