मुख्यमंत्री ने की सभी ज़िलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअली आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की समीक्षा.
|
😊 Please Share This News 😊
|
मुख्यमंत्री ने की सभी ज़िलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअली आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की समीक्षा.
आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी ज़िलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअली आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के मॉनसून ने हिमाचल प्रदेश पर भारी कहर बरपाया है। तेज़ बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं ने हमारे कई अपनों को हमसे छीन लिया और अपार जन-धन की हानि हुई। हर उस परिवार के दु:ख में हम बराबर के साझेदार हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया है।
उन्होंने प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत पहुँचाने और ज़रूरी संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने एचपीएमसी को अपने संग्रहण केंद्रों से सेब की ढुलाई के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने को भी कहा, ताकि किसी भी बाग़वान को दिक़्क़तों का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पूरी मशीनरी युद्ध-स्तर पर जुटी है। हम हालात सामान्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उप मुख्य-सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरदीप सिंह बावा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
