शरशाह में उमड़ा आस्था का सागर, देवता श्री विष्णु नारायण जी ने किया तीन दिन का प्रवास।
|
😊 Please Share This News 😊
|
शरशाह में उमड़ा आस्था का सागर, देवता श्री विष्णु नारायण जी ने किया तीन दिन का प्रवास।
निरमण्ड (दिलाराम भारद्वाज)।
आनी विकास खंड की देउठि पंचायत के डौहवी से प्रस्थान करने के बाद देवता श्री विष्णु नारायण जी अपने सभी हरियाणों के साथ निरमण्ड उपमंडल के अंतर्गत आने वाले शरशाह गांव में विराजमान हुए, जहां स्थानीय लोगों ने उनका परंपरागत ढंग से जोरदार स्वागत किया। शरशाह में तीन दिन तक देवता जी की पवित्र उपस्थिति रही।
इन तीन दिनों के दौरान देवता जी के देवलू रात्रि समय भजन–कीर्तन से प्रभु कृपा प्राप्त करते रहे, जबकि दिन में गांववासियों के साथ कुलवी नाटी का भरपूर आनंद लिया गया। गांव में देवता जी जिस भी स्थान पर पधारे, वहां की महिलाओं ने हाथों में पूजा की थाली लेकर ‘हवारी’ के रूप में उनका स्वागत किया। थालियों में जौ, अखरोट, धूप, फूल, तिलक और कुछ नज़राना रखा गया था।
कारदार डूर सिंह, पुजारी डूर सिंह मेहता, देवता के गुर चेत राम, कुल पुरोहित रूपेंद्र शर्मा सहित दिलीप सिंह, वीर सिंह, केहर सिंह, श्याम लाल, रिंकू, हेतराम, चेतन, जनी, जीवू आदि ने बताया कि शरशाह में देवता श्री विष्णु नारायण जी का अत्यंत भव्य स्वागत किया गया, जिसके लिए गांववासियों ने देवता जी का आभार भी व्यक्त किया।
तीन दिवसीय प्रवास के उपरांत देवता जी 24 नवंबर को सुबह 11 बजे बागा सराहन के लिए अपनी अगली यात्रा पर निकल पड़े और लगभग शाम 6:30 बजे अपने समस्त कारकुनों के साथ बागा सराहन पहुंच गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
