सीबीएसई स्कूलों के विरोध पर प्रबंधन समितियों का पलटवार। सीबीएसई पाठ्यक्रम के खिलाफ बयानबाज़ी पर स्कूल प्रबंधन सख्त। सीबीएसई स्कूलों के समर्थन में उतरीं प्रबंधन समितियां।
|
😊 Please Share This News 😊
|
- सीबीएसई स्कूलों के विरोध पर प्रबंधन समितियों का पलटवार।
सीबीएसई पाठ्यक्रम के खिलाफ बयानबाज़ी पर स्कूल प्रबंधन सख्त।
सीबीएसई स्कूलों के समर्थन में उतरीं प्रबंधन समितियां।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल | देहा | नेरवा | सैंज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा, चौपाल, देहा और सैंज की स्कूल प्रबंधन समितियों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए सीबीएसई पाठ्यक्रम के विरोध में शिक्षक संगठनों द्वारा दिए जा रहे हालिया बयानों की कड़ी निंदा की है।
प्रबंधन समितियों ने स्पष्ट कहा है कि जो शिक्षक नेता सीबीएसई स्कूलों और इसके लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं, उसके पीछे व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। ऐसे बयान अभिभावकों और मेरिट में विश्वास रखने वाले शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास हैं।
संयुक्त बयान में यह भी कहा गया कि वर्तमान में विरोध करने वाले अधिकांश शिक्षक कॉन्ट्रैक्ट, PTA और PARA पॉलिसी के तहत भर्ती हुए हैं और वे ज़िला एवं अन्य प्रमुख स्कूलों में कार्यरत हैं, जिन्हें अब सीबीएसई में शामिल किया जा रहा है।
प्रबंधन समितियों का आरोप है कि ये शिक्षक नेता योग्यता और मेरिट के आधार पर नियुक्त युवा अध्यापकों को, जो दूर-दराज़ क्षेत्रों में तैनात हैं, सीबीएसई स्कूलों में आने से रोकने के उद्देश्य से ऐसे विरोधी बयान दे रहे हैं।
इतना ही नहीं, शिक्षक संगठनों द्वारा राजनीतिक दबाव बनाकर सीबीएसई स्कूलों के खिलाफ माहौल तैयार करने और 22 मार्च को होने वाले टेस्ट पर अदालत के माध्यम से रोक लगाने की कोशिश भी की जा रही है।
स्कूल प्रबंधन समिति देहा के अध्यक्ष महेंद्र चौहान, स्कूल प्रबंधन समिति चौपाल के अध्यक्ष गिरिश ठाकुर, नेस्कूल प्रबंधन समिति सैंज के अध्यक्ष विजय चौहान, नेरवा स्कूल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने सीबीएसई स्कूलों के खिलाफ किए जा रहे इस दुष्प्रचार का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि सीबीएसई स्कूलों को खोलने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में उठाए जा रहे प्रयासों को बिना किसी दबाव के यथावत जारी रखा जाए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
