चेतन वर्मा बने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना हिमाचल के संरक्षक।।
😊 Please Share This News 😊
|
चेतन वर्मा बने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना हिमाचल के संरक्षक।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 7 दिसंबर चौपाल: देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी द्वारा हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिसमें लम्बे समय से समाज व संगठन में निस्वार्थ सेवा को देखते हुए चौपाल निवासी ठाकुर चेतन वर्मा (प्रिंस) को हिमाचल प्रदेश संगरक्षक के पद पर नियुक्ति किया गया। इसके अलावा राजेश चंदेल निवासी ग्राम बोधना ग्राम पंचायत चान्जू को राजपूत करणी सेना चौपाल उपमंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संगठन के महासचिव मुकेश खुरंटा ने दी। नव निर्वाचित संगरक्षक चेतन वर्मा ने कहा कि वे संगठन व समाज को नई ऊंचाईया प्रदान करेंगे और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे तथा संगठन की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/newsportaldesign.jpg)