बिलासपुर पहुंचने पर केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग सिंह का हुआ जोर दार स्वागत।
😊 Please Share This News 😊
|
बिलासपुर पहुंचने पर केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं युवा
सेवाएं खेल मंत्री अनुराग सिंह का हुआ जोर दार स्वागत।
विनोद चड्ढा
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो कुठेड़ा बिलासपुर:
बिलासपुर के कोर्ट रोड़ पर मंगलवार को केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं युवा
सेवाएं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का विभिन्न खेल संघों द्वारा भव्य
स्वागत किया गया। इस अवसर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी व खिलाड़ी लंबी
कतारों में कोर्ट रोड़ पर खड़े रहे। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल
जगोता की अगवाई में सैंकड़ों खिलाड़ियों ने अपने चहेते नेता का फूलमालाएं
पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय
व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों से बातचीत भी की और
उनसे उनके खेल के बारे में बात की। इस अवसर पर विशाल जगोता ने बताया कि
यह बिलासपुर के खिलाड़ियों का परम सौभाग्य है कि केंद्रीय मंत्री उनके बीच
में आए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में हर खेल को नई बुलंदियों तक
पहंुचाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह का योगदान अद्वितीय है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री युवा होने के नाते खिलाड़ियों की
परेशानियों और भावनाओं को बखूबी समझते हैं।
बाईट- विशाल जगोता ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |