नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपदा में केन्द्र बना मददगार और प्रदेश की नाशुक्री कांग्रेस सरकार कर रही राजनीति- वीरेंद्र कंवर। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

आपदा में केन्द्र बना मददगार और प्रदेश की नाशुक्री कांग्रेस सरकार कर रही राजनीति- वीरेंद्र कंवर।

😊 Please Share This News 😊

आपदा में केन्द्र बना मददगार और प्रदेश की नाशुक्री कांग्रेस सरकार कर रही राजनीति- वीरेंद्र कंवर।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, हिमाचल प्रदेश में आई मानसूनी आपदा के कारण राज्य की जनता त्रस्त है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस पर भी राजनीति करने से गुरेज नहीं कर रही। हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर केंद्र से मिली सहायता पर धन्यवाद के स्थान पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस आपदा के संकट में केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हिमाचल को विभिन्न माध्यमों से अबतक लगभग 1500 करोड़ की मदद की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गारंटियों का झुनझुना देकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाला है इसके बावजूद भी केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल की सहायता कर रही है लेकिन नाशुक्री सुक्खू सरकार इसपर भी धन्यवाद देने की अपेक्षा राजनीति कर रही है।

वीरेंद्र कंवर कहा कि भारी बरसात के कारण आई आपदा में केंद्र पूरी तरह से हिमाचल के साथ खड़ा हुआ है और विभिन्न माध्यमों से राज्य के लिए राहत पैकेज जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि अब तक केंद्र द्वारा 180 करोड़, 181 करोड़, 190 करोड़ की राहत क़िस्त जारी करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को ठीक करने के लिए 400 करोड़ का पैकेज जारी किया है व साथ ही कहा है कि अधिक जरूरत पड़ने पर आवश्यक धनराशि जारी की जाएगी। इसके अलावा गंभीर वितीय सहायता के तौर पर केंद्र द्वारा लगभग 495 करोड़ जारी किए जा रहे हैं।

भाजपा उपाध्यक्ष ने इस मदद के लिए केंद्रीय सरकार व भाजपा नेतृत्व का प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]