नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चौपाल में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित। पांच स्कूलों के 20 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं को नकद राशि व मोमेंटो देकर किया सम्मानित। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चौपाल में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित। पांच स्कूलों के 20 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं को नकद राशि व मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

😊 Please Share This News 😊

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चौपाल में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

पांच स्कूलों के 20 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं को नकद राशि व मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

चौपाल। नगर पंचायत चौपाल में सोमवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत चौपाल की पार्षद श्रीमती सत्या मध्याएक, नगर पंचायत कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में चौपाल के पांच स्कूलों के कुल 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों को प्राइमरी विंग और हायर विंग में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अध्यापक धर्मवीर सिंह, कला शिक्षक मनोज कुमार तथा समाजसेवी रितेश ठाकुर शामिल रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता के प्राइमरी विंग में आनन्द मार्गा स्कूल की परीशा नेहटा ने प्रथम, राजकीय विद्यालय चौपाल की मंजुषा ने द्वितीय तथा लिविंग वैल्यू स्कूल की अमानत भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हायर विंग में आरके पब्लिक स्कूल के कार्तिक प्रथम, लिविंग वैल्यू स्कूल के तपिश द्वितीय तथा भारत पब्लिक स्कूल के रवीश बनोलटा तृतीय स्थान पर रहे।

भाषण प्रतियोगिता के प्राइमरी विंग में भारत पब्लिक स्कूल की दिव्या शर्मा ने प्रथम तथा लिविंग वैल्यू स्कूल की आराध्या शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हायर विंग में आरके पब्लिक स्कूल की आरचि मकटा प्रथम, भारत पब्लिक स्कूल की अनायशा बरागटा द्वितीय तथा लिविंग वैल्यू स्कूल की काव्या तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों का हिस्सा बनाने तथा अपने स्कूल, घर और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]