सिरमौर में 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार का इकलौता बेटा था अनिकेत
|
😊 Please Share This News 😊
|
सिरमौर में 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार का इकलौता बेटा था अनिकेत
शिलाई। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र अनिकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक की लहर है। अनिकेत अपनी तीन छोटी बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम पंचायत लाणी बोराड के कटारी गांव की है। मृतक की पहचान अनिकेत (11), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी कटारी, पंचायत लाणी बोराड के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अनिकेत स्कूल से लौटने के बाद घर के समीप एक पेड़ पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार जय कृष्ण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा गया है।
अनिकेत के असमय निधन से कटारी गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
