नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटियात को दी 419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट और सीबीएसई स्कूल खोलने का ऐलान – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटियात को दी 419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट और सीबीएसई स्कूल खोलने का ऐलान

😊 Please Share This News 😊

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटियात को दी 419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट और सीबीएसई स्कूल खोलने का ऐलान

चम्बा (काकू)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिले के एकदिवसीय दौरे के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र को 419.90 करोड़ रुपये की 36 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। चुवाड़ी के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने, क्षेत्र में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल स्थापित करने और सड़क परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई कल्याणकारी योजना से भटियात क्षेत्र के करीब 10 हजार पात्र परिवारों की 20 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ठोस नीतियों के साथ काम कर रही है।

अगले महीने शुरू होगी मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार अगले महीने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करेगी। योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थी परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

36 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 419.90 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। जल शक्ति विभाग की प्रमुख परियोजनाओं में 60.78 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, चुवाड़ी के लिए 19.19 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, समोट क्षेत्र के लिए 11.61 करोड़ रुपये की ग्रेविटी पेयजल योजना और खगल-सिहुंता में 5.42 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना का पुनर्निर्माण शामिल है।

इसके अलावा ककीरा, गाहर और परछोड़ गांवों के लिए 37.52 करोड़ रुपये की पेयजल योजना तथा डंगोरी पेयजल योजना के 8.81 करोड़ रुपये के संवर्धन कार्यों का लोकार्पण किया गया। जतरून, त्रिमत, सलोह और मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य भी शुरू किए गए।

सड़क संपर्क और आधुनिक भवनों को मिलेगी मजबूती

लोक निर्माण विभाग की पांच सड़क एवं पुल परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें 20.34 करोड़ रुपये की चुवाड़ी-जोत सड़क का उन्नयन, 6.18 करोड़ रुपये की टुंडी-धरून सड़क सुधार, समोट-मन्हुटा सड़क, बलाणा-गोला संपर्क मार्ग और सिहुंता-जोलना खास सड़क पर नरेलू नाले का पुल शामिल है।

मुख्यमंत्री ने 14 संपर्क सड़कों और अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें मोटला-सुखियार, घटासनी पुल-भलोग, बलाणा-बल्ली, पातका-छतरेल और मोरनू-जोलना सड़कें शामिल हैं।

इसके साथ ही चुवाड़ी में 9.68 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और सिहुंता में 21.99 करोड़ रुपये के संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के दिवंगत विधायक नंद लाल और युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक अजय महाजन, जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]