नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा का आरोप कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को दिया धोखा, जनता एक-एक गारंटी का लेगी हिसाब। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

भाजपा का आरोप कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को दिया धोखा, जनता एक-एक गारंटी का लेगी हिसाब।

😊 Please Share This News 😊

भाजपा का आरोप कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को दिया धोखा, जनता एक-एक गारंटी का लेगी हिसाब।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, राजीव शुक्ला प्रभारी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, राजीव सैजल एवं गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राजीव शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में अपना घोषणा पत्र बनाया और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए गारंटियों का एक झूठ का पुलिंदा बनाकर हिमाचल प्रदेश की जनता के आगे परोस दिया।
भाजपा ने कहा कि यह झूठी गारंटियों की सारी की सारी घोषणा एवं रचना इन प्रभारी राजीव शुक्ला की है जिनके कारण आज कांग्रेस की हिमाचल सरकार बेडि़यों में जकड़ी हुई है। हिमाचल प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रू0 महीना देने की गारंटी देकर धोखा देने वाले, 5 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी का धोखा देने वाले, 50 लाख किसानों-बागवानो को धोखा देने वाले शुक्ला जी आज भाजपा पर उंगली उठाने लगे हैं।
भाजपा ने कहा कि झूठ के आधार पर सरकार कांग्रेस ने बनाई और अब जब जनता की सेवा करने का समय आया तो अपनी और सरकार की नाकामयाबियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रहे हैं।
भाजपा ने सीधा-2 आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को धोखा दिया है और अब जनता एक-एक गारंटी का चुनकर हिसाब लेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]