नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस सरकार सेब बागवान विरोधी : कश्यप – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कांग्रेस सरकार सेब बागवान विरोधी : कश्यप

😊 Please Share This News 😊
कांग्रेस सरकार सेब बागवान विरोधी : कश्यप

सांसद टिक्कर तहसील के दरोटी गांव में भीषण आग से प्रभावित लोगों से भी मिले।
शिमला, भाजपा के पूरे प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद ने कोटखाई मंडल का दौरा किया इस दौरान उन्होंने कोटखाई भाजपा मंडल की बैठक ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार सेब बागवान विरोधी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान आपदा की घड़ी में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारी मात्रा में सड़के बंद रही इन सड़कों को खुलवाने की दृष्टि से यह सरकार फेल रही। सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाया और निराशा का सामना करते हुए बागवानों ने इस सब को नदी नालों में बहा दिया, यह लोग सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे पर सरकार ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का दुरुपयोग करते हुए इन लोगों पर जुर्माना लगा दिया आज इस किसान भाई को 1 लाख भरने पड़ेंगे।
यह कैसा न्याय है जहां लोग राहत की आस लगाए बैठे होते हैं, वहां सरकार उनके ऊपर जुर्माना लगा देती है। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।
उन्होंने कहा की शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव में भीषण अग्निकांड में नौ मकान राख हो गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैं यहां का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिले।
 इस आग से 21 परिवार बेघर हो गए। शार्ट सर्किट से लगी आग से करोड़ों के नुकसान हुआ। जिस समय आग लगी, उस समय लोग सो रहे थे। शोर मचते ही सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार आग इस रात करीब 11:30 बजे सुरेंद्र रांटा के घर की चौथी मंजिल में लगी। उस दौरान परिवार के सदस्य घर की निचली मंजिल में सो रहे थे। छत के ऊपर से निकल रही आग को गांव के एक युवक ने देखा, तो उसने शोर मचाकर लोगों को जगाया। उसके बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आग फैलने से पहले ही जल रहे मकानों से लोगों को निकालना शुरू किया। आसपास के घरों से रसोई गैस के सिलिंडरों व गोशालाओं से पशुओं को बाहर निकाल दिया। इस बीच आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन प्रभावित परिवारों के लोगों के तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचाया जा सका।
सरकार की तरफ से इन परिवारों को उचित राहत नहीं मिली हम मांग करते हैं कि सरकार इन सभी परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा प्रदान करें। मैं भी एमपी लैड फंड से इस क्षेत्र के लिए जल्द राशि प्रदान करूंगा।
इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष अरुण फालटा, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]