नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेब पर आयात शुल्क पर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा, : बिंदल – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

सेब पर आयात शुल्क पर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा, : बिंदल

😊 Please Share This News 😊

सेब पर आयात शुल्क पर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा, : बिंदल

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा का हिमाचल आगमन पर अभिनंदन।
उन्होंने कहा की चिंता का विषय यह है कि 2022 के चुनाव में जब प्रियंका वाड्रा हिमाचल आई थी तो लगातार उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 रु प्रतिमा देने की गारंटी दी थी और कहा था कि 18 से 60 वर्ष की सभी बहनों को पहले कैबिनेट में यह तोहफा और सम्मान दिया जाएगा। ऐसा कुछ हुआ नहीं और आज प्रियंका वाड्रा एवं कांग्रेस के नेताओं पर बहनों के प्रति 13500 का कर्ज चढ़ गया है।

पहली कैबिनेट में तो आपने 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था, पर अनेकों कैबिनेट हो गई और यह वादा पूरा नहीं हुआ। आज आप हिमाचल आए हैं और हिमाचल का युवा और बहने आपके उत्तर के इंतजार में बैठे है। आपने उस समय चुनाव को प्रभावित करने के लिए असत्य और झूठ बोला जो आज भी पूरा नहीं हो पाया।

बिंदल ने प्रियंका गांधी को सेब पर आयात शुल्क घटाने के बयान पर आड़े हाथ लेते हुए कहा की एक बार फिर पिछले कल हिमाचल के बागवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम प्रियंका वाड्रा ने किया। सेब पर आयात शुल्क में 35% की कटौती हुई ऐसा उन्होंने कहा और उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह कह दिया कि आयात शुल्क को घटकर 15% कर दिया गया है।
परंतु हिमाचल प्रदेश का जनमानस जो उनकी बात को सत्य मानता आया है, आज उनसे कांग्रेस नेताओ ने एक और असत्य बोल दिया है। जिस शुल्क की बात यह कर रहे हैं हम जानना चाहते हैं उसकी नोटिफिकेशन कहां है, 35% की कटौती हुई इसका किसी को मालूम नहीं, 50% से यह शुल्क घटकर 15% हो गया इसका मालूम नही।
हम केवल यह कहना चाहते हैं कि आयात शुल्क की बात करके यह केवल मात्र हिमाचल प्रदेश में एक भय का वातावरण खड़ा करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो भी कहे सत्य कहे और सत्य से परे कुछ ना कहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]