नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री।

😊 Please Share This News 😊

प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आज आलम ऐसा हो गया है कि असमाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह कहना है प्रदेश भाजपा के सचिव नरेंद्र अत्री का। मुख्यमंत्री के गृहजिले हमीरपुर के भोरंज इलाके में महिला से हुई बदसलूकी पर सवाल उठाते हुए अत्री ने कहा कि आखिर सुक्खू सरकार में यह सब क्या चल रहा है। एक महिला को दिन-दिहाड़े अमानवीय असंवेदनशील व्यवहार कर बेइज्जत किया जा रहा है। क्या देवभूमि मे इस तरह से अब महिलाओं का सम्मान होगा ? उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार के अनुरोध करती है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा महिलाओं में हो रहे ऐसे अत्याचार के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अब तक के 9 माह के कार्यकाल में लॉ एंड आर्डर की जो स्थिति बनी है ऐसी प्रदेश में पहले कभी नहीं देखी। चंबा में युवक की निर्मम हत्या, बद्दी-बरोटीवाला में दिन-दिहाड़े गोलियां चल रही हैं। ऊना हो, कांगड़ा हो, चंबा हो, सिरमौर या प्रदेश का कोई भी जिला आज अपराधिक वारदातों से अछूता नहीं रहा है। नरेंद्र अत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]