नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल के 51 छात्रों को अनुराग ठाकुर ने घुमाई नई संसद। केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से अंतिम समय में क़ानून के छात्रों ने देखी लोकसभा की कार्यवाही। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल के 51 छात्रों को अनुराग ठाकुर ने घुमाई नई संसद। केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से अंतिम समय में क़ानून के छात्रों ने देखी लोकसभा की कार्यवाही।

😊 Please Share This News 😊

 

हिमाचल के 51 छात्रों को अनुराग ठाकुर ने घुमाई नई संसद।

केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से अंतिम समय में क़ानून के छात्रों ने देखी लोकसभा की कार्यवाही।

 

20 सितम्बर 2023, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के लॉ इंडिट्यूट के छात्र दिल्ली में संसद भवन घूमने आए। केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी 51 छात्रों को नई व पुरानी संसद का भ्रमण कराया व महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चल रही कार्यवाही को भी दिखाया। हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के सभी छात्रों ने अंतिम समय में भी केंद्रीय मंत्री के अथक प्रयासों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिलने पर उनका आभार प्रकट किया।

लॉ इंडिट्यूट के डायरेक्टर श्री शिव कुमार डोगरा जो छात्रों के साथ संसद भ्रमण पर थे उन्होंने कहा “ आज नई संसद घूमने और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा को देखना बहुत सुखद था और यह केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी के सहयोग के बिना संभव नहीं था। हम सभी छात्रों के साथ पुराने संसद की लाइब्रेरी में थे और वहीं से अनुराग जी से मिलने का अनुरोध किया। वो ना सिर्फ़ हमसे मिलने आये बल्कि अपने प्रयासों से अंतिम क्षणों में लोकसभा की कार्यवाही दिखाने भी ले गये। यह हम सब के लिए अविश्वसनीय क्षण था। छात्रों को नई संसद घूमना और कार्यवाही देखना बहुत ही अच्छा लगा। हम इसके लिए अनुराग जी के बहुत आभारी हैं”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ हिमाचल अपार प्रतिभाओं व संभावनाओं का घर है। आज संसद में अपनी देवभूमि के अलग अलग ज़िलों से आए क़ानून के 51 कुशाग्र छात्रों से भेंट करने व उनसे चर्चा कर मौजूदा घटनाक्रम के बारे में उनके विचारों को समझने का अवसर मिला। क़ानून के इन छात्रों ने वो जगह देखी जहां क़ानूनों को अमलीजामा पहनाया जाता है । नई संसद घूमना व लोकसभा की कार्यवाही देखना छात्रों के लिए अलग अनुभव था। नया संसद बहुत ही सुन्दर बना है, इसमें हमारे भारतीय संस्कृति और गौरवमयी इतिहास की झलक देखने को मिलती है। विरासत भी विकास भी का यह अनुपम उदाहरण है”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]