नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वच्छता अभियान, भाजपा के सेवा पखवाड़ा का भाग : खन्ना – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

स्वच्छता अभियान, भाजपा के सेवा पखवाड़ा का भाग : खन्ना

😊 Please Share This News 😊

स्वच्छता अभियान, भाजपा के सेवा पखवाड़ा का भाग : खन्ना

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, भाजपा शिमला मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील घर द्वारा की गई।

स्वच्छता अभियान भाजपा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नादले वार्ड के ग्लेन में चलाया गया।

अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मानती है, इसके अंतर्गत भाजपा के सभी कार्यकर्ता अनेकों सेवा कार्य करते हैं जैसे कि आपको ज्ञात होगा हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानों पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिवरों का आयोजन भी किया गया था और अब पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चल रहे हैं।

उन्होंने कहा की जी-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता भारत के लिए गर्व की बात है । भारत के प्रति विश्व का भरोसा बढ़ने में यहां की निष्पक्ष व स्वतंत्र न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। आत्मविश्वास से भरा भारत आज 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहा है। निश्चित तौर पर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत को एक मजबूत, निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक व्यवस्था का आधार चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी को आसानी से समझ में आने वाली अधिकतम भाषाओं में कानूनों का मसौदा तैयार करने का गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें महसूस हो सके कि ये उनका अपना कानून है। आज भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में करण नंदा, रमा ठाकुर, सपना कश्यप ,गौरव कश्यप,गणेश दत्त, रमेश चौजड़, कुसुम सदरेट, किमी, शैली, तरुण राणा, विजय चौहान, सुरेश शर्मा, श्रवण शर्मा, संजीव देष्टा, किरण शर्मा, कपिल शर्मा, श्याम शर्मा, राजीव कौल उपस्थित रहे।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]