नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की सरकी हवा : धर्माणी। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की सरकी हवा : धर्माणी।

😊 Please Share This News 😊

भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की सरकी हवा : धर्माणी।

 

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

 

शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा की कांग्रेस के नेताओं और प्रवक्ताओं की बयानबाजी से ऐसा प्रतीत होता है की भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की हवा सरकी है। केवल मात्र अपना चेहरा छुपाने के लिए कांग्रेस के नेता मीडिया में तथ्य से परे अभियान बाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सवालों से क्यों भाग रहे हैं ? हिमाचल की जनता पूछ रही है कि कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटी कहां गई, बहने 1500 रु प्रति महीने मांग रही है, युवा लाख नौकरी मांग रहा है, किसान बागबान सभी वर्ग के लोग अपने वादों के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर हमने भी यही सवाल इनसे पूछ लिए तो इनको क्यों तकलीफ हो रही है।

धर्माणी ने कहा की शायद मुकेश अग्निहोत्री अपनी खीज मिटाने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं, अगर भाजपा के मुट्ठीभर लोग थे तो प्रशासन को 1000 पुलिस वाले लगाने के क्या आवश्यकता पड़ गई थी? कांग्रेस सरकार में डर और भय था क्योंकि उनको पता है कि वह कई चीज छुपाने का प्रयास कर रहे हैं, पर किए गए कर्म छुपाते नहीं है जनता के समक्ष आ ही जाते हैं।

भाजपा का धरना प्रदर्शन शानदार रहा हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया, हमारा प्रदर्शन संकेतिक था और अनुशासित था। हमारे नेताओं ने मंच से बार-बार बोला था कि हम अनुशासन में रहेंगे और सरकार को संकेत देने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के प्रवक्ताओं को नहीं जानता को करनी चाहिए सरकार की प्रशंसा। बार-बार जब भी सरकार बैक फुट पर जाती है तो उनके प्रवक्ता फट सरकार को बचाने के लिए निकल आते हैं। पर शायद यह भूल गए की प्रशंसा तो जनता को करनी चाहिए, अगर जनता खुश होती है तो सरकार का ग्राफ बढ़ता दिखाई देता है, पर जब सरकार दुख की सरकार की तरह कार्य करती है तो ग्राफ ढलता दिखाई देता है। वर्तमान परिस्थितियों में तो इस सरकार का ग्राफ और जहाज दोनों डूबते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा झूठ बोलना तो कांग्रेस की फितरत है और कांग्रेस नेता नरेश चौहान का बोला स्वाभाविक है क्युकी उनकी रोजी रोटी का सवाल है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]