नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विक्रमादित्य पर भाजपा का निशाना, भाषा शैली पर उठाए सवाल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

विक्रमादित्य पर भाजपा का निशाना, भाषा शैली पर उठाए सवाल।

😊 Please Share This News 😊

विक्रमादित्य पर भाजपा का निशाना, भाषा शैली पर उठाए सवाल।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, विक्रम वर्मा और विवेक शर्मा ने कहा की कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली ठीक नही है और हम इसकी घोर निन्दा करते है।
गौरतलब, यह है की विक्रमादित्य सिंह ने एक चैनल को बयान देते हुए कहा था की सांसद सुरेश कश्यप को शर्म आनी चाहिए। मंत्री जी आपदा के बारे में बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा की मंत्री विक्रमादित्य की मां भी सांसद है , अगर वो किसी सांसद के बारे में टिपणी करते है तो उन्हें पहले अपनी मां के बारे में भी सोच लेना चाहिए।
शायद मंत्री जी यह भूल गए है की सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल की आवाज केंद्र तक अनेकों बार पहुचाई है। वैसे तो यह जायज है शायद निंदा करने वाले की याददाश्त कमजोर ही होती है।
सुरेश कश्यप ने रेल मार्ग, सड़क, टनल निर्माण के लेकर। प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान और आपदा राशि के लिए केंद्र से सैंकड़ों बात गुहार लगाई है और उस पर केंद्र सरकार ने एक्शियोज भी लिया।

उन्होंने हम अफसोस है की प्रदेश के 5 नगर निगम सहित 60 शहरी निकायों को 50 फीसदी ग्रांट इन एड वापस करनी होगी। इससे त्रासदी के बाद पुनर्वास की योजनाएं बनाने में लगे शहरी निकायों की परेशानी बढ़ गई है। निदेशक शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के आयुक्त, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व नगर पंचायतों के सचिवों को पत्र लिखकर ग्रांट वापस करने के निर्देश दिए हैं। छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा जुलाई माह में सभी शहरी निकायों को करीब 153.64 करोड़ रुपए की ग्रांट इन एड जारी की थी। इसमें से 76.82 करोड रुपए वापस करने होंगे। ग्रांट इन एड मिलने से शहरी निकायों ने विभिन्न विकास की योजनाएं बनाकर बजट भी जारी कर दिया था। ऐसे में 50 फीसदी ग्रांट इन एड को वापस करना अब उनके लिए मुश्किल हो गया है । अगर मंत्री विक्रमादित्य सिंह में दम होता तो कांग्रेस के इस नकारात्मक काम को रोक कर बताते।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]