नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारी दर, कांग्रेस ने साधी चुप्पी : कंवर। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारी दर, कांग्रेस ने साधी चुप्पी : कंवर।

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारी दर, कांग्रेस ने साधी चुप्पी : कंवर।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो ऊना:

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से झूठ का बोलबाला प्रबल रूप से चल रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले बोला था कि सत्ता में आते ही पहली ही कैबिनेट में वो एक लाख नौकरियां देंगे, उनकी वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने भी इसी प्रकार के भाषण अनेकों जगह दिए। उन्होंने तो नौकरियों को लेकर एक कैलकुलेशन भी जनता को समझाई थी, शायद उनको याद होगा।

उन्होंने कहा की वर्तमान में वस्तु स्थिति कुछ और है , सच में देखा जाए तो यह सरकार नौकरियों से लोगों को निकालने का काम कर रही है। बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों से लोगों को निकाल भी दिया गया है।

उन्होंने कहा की एक तरफ भारत की कार्यबल में वृद्धि हो रही है, 6 वर्षों में सबसे कम बेरोजगारी भाजपा की मोदी सरकार के दौरान हुई है अगर वर्ष गणना के दृष्टिगत देखा जाए तो 2017-18 6%, 2018-19 5.8%, 2019-20 4.8%, 2020-21 4.2%, 2021-22 4.1% और 2022-23 3.2% की बेरोजगारी दर है।

इसके साथ 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर कुछ इस प्रकार है ग्रामीण बेरोजगारी दर 2017-18 5.3% और 2022-23 2.4%। शहरी बेरोजगारी दर 2017-18 7.7% और 2022-23 5.4%। भारत की औसत बेरोज़गारी दर 6.6% है।

उन्होंने कहा की राष्ट्रीय औसत से अधिक बेरोजगारी दर वाले शीर्ष-3 राज्य का आंकड़ा भी है जिसमें हिमाचल प्रदेश 13.8%, राजस्थान 11.7% और छत्तीसगढ़ 11.2% है।
हिमाचल बेरोजगारी की दृष्टि से सबसे तेजी से बढ़ता प्रदेश बन रहा है। कांग्रेस का शासन कुप्रबंधन शासन है और यह आंकड़े इसका प्रमाण है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]