नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा उनके हर षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगी : श्रीकांत शर्मा। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा उनके हर षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगी : श्रीकांत शर्मा।

😊 Please Share This News 😊

कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी, भाजपा उनके हर षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगी : श्रीकांत शर्मा।

संविधान के मार्ग पर चलते हुए देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है भाजपा : विपिन परमार।

भाजपा सरकार ने देश की दिशा और दशा बदली, गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य : डॉ. सिकंदर कुमार।

पालमपुर/धर्मशाला।
भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक का आयोजन पालमपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, पवन काजल प्रदेश सचिव तिलक राज, पुरुषोत्तम गुलेरिया एवं जिला अध्यक्ष रागिनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक षड्यंत्रकारी पार्टी है और भाजपा उनके हर षड्यंत्र का पर्दाफाश करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता को गुमराह करने की राजनीति करती रही है और उसके नेता केवल एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारधारा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जनता के बीच कार्य कर रहे हैं और कांग्रेस की सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को आगे बढ़ाने के लिए जो मानक निर्धारित किए हैं, उन्हीं के अनुरूप देश की सरकारें और संस्थाएं कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि देशहित और राष्ट्रीय एकरूपता को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने धारा 370 के निरसन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निर्णय देश को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसके लिए संवैधानिक और न्यायिक स्तर पर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज देश विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2027 तक भारत विकसित राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा, ऐसी कल्पना देश के नागरिक कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को केवल जनसंख्या के आधार पर नहीं बल्कि विचार और ज्ञान के आधार पर सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को समानता और सम्मान का अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के लगभग 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे देश में स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े वर्गों के अधिकारों को और मजबूत किया गया है तथा वर्तमान में केंद्र सरकार में लगभग 60 प्रतिशत मंत्री एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से आते हैं।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल कनेक्शन पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में सीधे नकद सहायता प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद एकलव्य आवासीय विद्यालयों की संख्या में चार गुना से अधिक वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण कर गरीबों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे उद्यमियों को 52.5 करोड़ से अधिक ऋण प्रदान किए गए हैं, जिससे युवाओं और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
इसके अलावा स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को 14,700 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के 112 आकांक्षी जिलों में विकास के विभिन्न मापदंडों पर उल्लेखनीय प्रगति हुई है और ये जिले अपने-अपने राज्यों के औसत से अधिक विकास दर प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]