हमीरपुर में धनतेरस पर बेकाबू ट्राले का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर; चार लोग घायल
|
😊 Please Share This News 😊
|
हमीरपुर में धनतेरस पर बेकाबू ट्राले का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर; चार लोग घायल
मृदुल चौक पर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आया ट्राला, दो बोलेरो, दो स्कूटी और बाइक को लिया चपेट में; एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हमीरपुर। धनतेरस के त्योहार पर शुक्रवार को हमीरपुर शहर के मृदुल चौक में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले ने जमकर कहर बरपाया। गलत दिशा से आ रहे ट्राले ने एक के बाद एक पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार धनतेरस के चलते शुक्रवार सुबह से ही हमीरपुर शहर में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर लंबा जाम लगा हुआ था। इसी दौरान मृदुल चौक पर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने सामने से आ रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्राले ने दो बोलेरो गाड़ियों, दो स्कूटियों और एक बाइक को टक्कर मार दी।
अचानक हुए इस हादसे के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती करवाया गया है।
धनतेरस के दिन बाजार में उमड़ी भारी भीड़ के बीच हुए इस हादसे ने शहर की यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। त्योहार के चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले ने करीब पांच वाहनों को टक्कर मारी है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, हमीरपुर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
