चौपाल: धबास के समीप बहाल नाला के पास कार दुर्घटना ग्रस्त एक युवक की मौत।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल: धबास के समीप बहाल नाला के पास कार दुर्घटना ग्रस्त एक युवक की मौत।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल,20-10-2023:
चौपाल:- चौपाल नेरवा मार्ग पर धबास और नकौड़ा पुल के समीप बाहल नाला नामक स्थान पर एक आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है जिस में सवार एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नवीन शर्मा पुत्र जयलाल शर्मा गांव खादर डाकघर नकौड़ा तहसील चौपाल जिला शिमला उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में की गई है। मिली जानकारी अनुसार यह युवक चौपाल से अपने घर खादर के लिए जा रहा था बाहल नाला के पास ये हादसा हो गया, गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी है पुलिस ने मौका पर पहुच कर आगे की जांच शुरू कर दी है, वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
