नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पति पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

पति पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

हमीरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के जंगल रोपा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रेम लता के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति दिनेश कुमार उर्फ लक्की को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की शाम प्रेम लता जंगल से घर लौटी थी। उस समय उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसके पति दिनेश कुमार ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद परिजनों ने उसे रात का खाना खिलाया और वह सो गई। लेकिन अगली सुबह यानी 26 नवंबर को प्रेम लता मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गांव निवासी करतार चंद की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

न्यूज टुडे हिमाचल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]