नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई सुक्खू सरकार,अब भी झूठे वादे करने में मशगूल कांग्रेस सरकार: चेतन। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई सुक्खू सरकार,अब भी झूठे वादे करने में मशगूल कांग्रेस सरकार: चेतन।

😊 Please Share This News 😊

अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई सुक्खू सरकार,अब भी झूठे वादे करने में मशगूल कांग्रेस सरकार: चेतन।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, हिमाचल में कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक कोई भी गारंटी धरातल पर नहीं उतरी है। भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों से वादे करके वाहवाही लूटती है और बाद में उसे पूरा नहीं करती है। यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस ने चुनाव के पहले 10 गाटियां दी, एक भी पूरी नही की। उन्होंने कहा कि सुख की सरकार दीवाली को डिपुओं में प्रति व्यक्ति 100 ग्राम एवस्ट्रा चीनी देने की घोषणा करके मीडिया में खूब वाहवाही लूटी और दिवाली के बाद एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी लोगों को चीनी नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं सरकार ने हर महीने नियमित तौर पर डिपुओं में प्रति व्यक्ति दी जाने वाली 500 ग्राम चीनी भी नहीं दी।
बरागटा ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए महंगाई के लिए खुब हल्ला डालती थी और जब सरकार में आई तो हर जगह महंगाई बढ़ा दी। डिपुओं पर मिलने वाले राशन के दाम 20 फीसदी तक बढ़ा दिए। डिपुओं में मिलने वाले दालों की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी। इसी तरह से कांग्रेस सरकार ने सुख की सरकार का नारा देकर प्रदेशवासियों को दुःख देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। चेतन बरागटा ने कहा कि सरकार वहीं वादे करे जो वह पूरा कर सके तो अच्छा होगा। नहीं तो काग्रेस के नेताओं का आम लोगों के बीच जाना दूभर हो जाएगा।
चेतन बरागटा ने कहा कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार से काँग्रेस का ही कार्यकर्ता असंतुष्ट नज़र आ रहा है। प्रदेश काँग्रेस अध्यक्षा ने इस विषय को कई बार काँग्रेस हाई कमान के समक्ष भी उठाया है,जिसकी पुष्टी मिडिया के माध्यम से होती रही है। जो सरकार अपनो को संतुष्ट नही कर पा रही है,वो जनता को दी गई गारंटी कहाँ पुरा कर पाएगी ? दुसरो को बंटा हुआ कहने से बेहतर है, अपने बिखरे हुए कुनबे को समेटे और जनता को दी गई गारंटी को पुरा करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]