नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर निगम में विधायकों को वोटिंग अधिकार, लोकतंत्र की हत्या : भाजपा। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

नगर निगम में विधायकों को वोटिंग अधिकार, लोकतंत्र की हत्या : भाजपा।

😊 Please Share This News 😊

नगर निगम में विधायकों को वोटिंग अधिकार, लोकतंत्र की हत्या : भाजपा।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:
शिमला, भाजपा मुखुप्रवक्त राकेश जम्वाल ने कहा की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आ गई है, नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को प्रभावित करने के लिए आज कांग्रेस की सरकार ने जीते हुए विधायकों को नगर निगम की चुनाव प्रक्रिया में वोटिंग अधिकार दे दिए हैं। ऐसा हिमाचल प्रदेश में आज से पहले कभी नहीं हुआ इस निर्णय को साफ रूप से हम कह सकते हैं कि यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र की हत्या करना कांग्रेस की पुरानी आदत भी है।
उन्होंने कहा कि जब नगर निगम के महापौर और उप महापौर के चुनावों की घोषणा हो चुकी है तो चुनाव प्रक्रिया के बीच में ऐसी अधिसूचना कैसे जारी हो सकती है। आज से पहले तो कभी ऐसा हुआ नहीं, उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना को जारी करने के पीछे कांग्रेस सरकार का डर भी साफ प्रतीत होता है और मंशा भी।
डर इसलिए क्योंकि एक नगर निगम में उनको लगता है कि आपसी अंतरकलह के कारण वह हार का सामना कर सकते हैं और मंशा यह की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करते हुए गलत रूप से अपने मेयर और डिप्टी मेयर का चयन करना चाहते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]