नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार, पर कांग्रेस चुप : खन्ना। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

देश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार, पर कांग्रेस चुप : खन्ना।

😊 Please Share This News 😊

देश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार, पर कांग्रेस चुप : खन्ना।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला, भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की शराब कंपनी बोध डिस्टिलरी के ठिकानों पर तीन दिन से चल रहे छापे में आयकर विभाग ने अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त कर ली है। इस छानबीन में अभी तक 156 बैग से अधिक नकदी मिली है।
देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। यह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा की अपराधिक राज्यसभा सांसद के पास अभी तक 300 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद करी जा चुकी है और अभी कई लॉकर खोलने को है, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने करोड़ों का यह भ्रष्टाचार है।
यह अपने आप में ही भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला है और हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी इस मामले पर चुप है , ना उन्होंने उस राज्यसभा सांसद के खिलाफ कोई एक्शन लिया ना इस घटना की निंदा की। अगर देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा और छवि जनता के सामने बेनकाब हो गई है देश के लिए यह शर्म की बात है और यह घटना निदिनीय है।
देश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है पर कांग्रेस पार्टी चुप्पी।साद की बैठी है।

उन्होंने कहा कि अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में देशव्यापी आंदोलन चल रही है। यह जनता से लूटा हुआ पैसा है और इस पैसे को देश हित के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]