देश की पर्यटन राजधानी बनेगा हिमाचल: सुक्खू।

😊 Please Share This News 😊
|
देश की पर्यटन राजधानी बनेगा हिमाचल: सुक्खू।
न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला, 14 दिसंबर :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के लिए सरकार का मुख्य एजेंडा हिमाचल को भारत की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के बाद युद्ध स्तर पर बहाली का काम किया गया। हिमाचल प्रदेश सर्दियों के मौसम में पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों को हिमाचल आने और इसके प्राकृतिक साैंदर्य का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और राज्य सरकार के प्रमुख निर्णयों और नीतियों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उनका पहला काम राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारना था। उचित वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
