नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 145 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएँ हिमाचल को मोदी  का उपहार:अनुराग ठाकुर – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

145 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएँ हिमाचल को मोदी  का उपहार:अनुराग ठाकुर

😊 Please Share This News 😊

145 करोड़ की सिंचाई परियोजनाएँ हिमाचल को मोदी  का उपहार:अनुराग ठाकुर।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलकर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लिये क्रमशः 141.76 करोड रुपए और 221.78 लाख रुपए की स्वीकृति के लिए आभार जताया

केंद्र सरकार ने 14 सिंचाई परियोजनाएँ और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट हिमाचल को दीं

29 दिसंबर 2023, नई दिल्ली:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सिंचाई संबंधी 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट हेतु क्रमशः 141.76 करोड़ रुपए और 221.78 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व श्री गजेन्द्र शेखावत का आभार व्यक्त किया।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसे हिमाचल प्रदेश के कृषक वर्ग के लिए वरदान बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया और कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदा ही हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है, और देवभूमि के हितों की चिंता की है और सौग़ातें देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। यही कारण है कि देवभूमि के जन-जन के मन में मोदी जी विराजमान हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी ने हिमाचल प्रदेश के 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट हेतु क्रमशः ₹141.76 करोड़ और ₹221.78 लाख की स्वीकृति (वित्त वर्ष 2023-24) दी है। हिमाचल प्रदेश के कृषक वर्ग की आशाओं व आकांक्षाओं की अनवरत पूर्ति करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी का व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री जी सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “देवभूमि हिमाचल के जन- जन, विशेषकर कृषक वर्ग की आशाओं व आकांक्षाओं की पूर्ति करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मैं हृदय तल से आभारी हूँ कि हमारी माँगों को बिना विलंब के पूरा किया जा रहा है। सिंचाई परियोजनाओं व बाढ़ मैनेजमेंट के भाजपा सरकार के तौर तरीक़ों का काम बोलता है। इस बार के बाढ़ में भी भाजपा राज में हुए ‘स्वां चैनलाइजेशन’ से बड़ा खतरा टला है। स्वां नदी को कभी ‘रिवर ऑफ सॉरो’ कहा जाता था। यहां बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान होता था। 1988 में कई पुल बह गए थे। नदी बारिश और बाढ़ आने पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक फैली जाती थी। मगर इस बार पुल ठीक है। इस चैनलाइजेसन के कारण जान- माल की भी बचत हुई और जमीनों के दाम भी बढ़े।केंद्र सरकार ने हिमाचल के हितों की रक्षा के लिये पहले भी कोई कमी नहीं आने दी थी, आगे भी नहीं आने देगी”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]