नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेल में रहकर भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे केजरीवाल: अनुराग ठाकुर। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

जेल में रहकर भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे केजरीवाल: अनुराग ठाकुर।

😊 Please Share This News 😊

जेल में रहकर भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे केजरीवाल: अनुराग ठाकुर।

 

27 मार्च 2024, जम्मू कश्मीर:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज जम्मू कश्मीर प्रवास पर थे। अपने प्रवास के दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम उधमपुर में आयोजित बाइक रैली में भाग लिया और इसके बाद उधमपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में शामिल हुए। शाम को श्री अनुराग ठाकुर आईआईएम जम्मू और होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

श्री अनुराग ठाकुर ने आरजेडी लीडर लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस समय लालू यादव चारा घोटाले में फंसे हुए थे उस समय राबड़ी देवी जी उनकी तरफ से घोषणाएं करती थी, फिर धीरे-धीरे उन्होंने लालू यादव की गद्दी संभाल ली, अब अरविंद केजरीवाल के मामले में भी यही हो रहा है। जो अरविंद केजरीवाल नैतिकता की बात करते थे, जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठते थे वही आम आदमी पार्टी आज भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह फंस गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेल में रहकर भी अरविन्द केजरीवाल सीएम की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे हैं, केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। श्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह अपने ही राज्यों की महिलाओं को संरक्षण नहीं दे पाई बल्कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को संरक्षण दिया है”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल कहते थे कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं, राजनीति में नहीं आऊंगा। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठते थे। आज अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में नीचे तक धसी हुई है। इनका उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और पार्षद तक जेल में है। और अब शराब घोटाले के किंगपिन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं जेल में हैं। इनकी अराजकता और भ्रष्टाचार ने उन्हें आज जेल में डाला है”

आगे कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज सवाल कांग्रेस से भी है कि क्या उन्होंने अपना ज़मीर बेच दिया है? अरविंद केजरीवाल पहले सोनिया गांधी को गिरफ्तार कर दो दिन तक पूछताछ करने की मांग करते थे। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना जरूरी है? कल तक शराब घोटाले के आंकड़े प्रस्तुत कर मुकदमा करने की बात करने वाले कांग्रेसी नेता आज कहां हैं? आज यह उसके पक्ष में रैली करने की बात कर रहे हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्या कांग्रेस अरविंद केजरीवाल को निर्दोष मानती है? मोदी जी ने सदैव कहा है ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा जांच। जांच एजेंसियों के जांच के बाद इन बेईमानों का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]