नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मित्रों की सरकार में , महिलाओं के लिए असुरक्षित वातावरण : योगी। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

मित्रों की सरकार में , महिलाओं के लिए असुरक्षित वातावरण : योगी।

😊 Please Share This News 😊

मित्रों की सरकार में , महिलाओं के लिए असुरक्षित वातावरण : योगी।

न्यूज़ टुडे हिमाचल ब्यूरो ऊना:

ऊना, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा की कांग्रेस राज में मित्रो की सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए एक असुरक्षित वातावरण पैदा कर दिया है, जहां महिला प्रतिदिन अपने आप को और असुरक्षित महसूस करती है।
प्रतिदिन महिलाओं के साथ पूरे प्रदेश भर में छेड़छाड़, दुष्कर्म और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं और यह सरकार मौन है। जो सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई थी, वह खुद ही परिवर्तित हो गई और अब पति, पत्नी और मित्रों की सरकार को सुनना भी बंद हो गया है। प्रदेश की मातृशक्ति प्रदेश सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है पर प्रदेश सरकार टस से मस नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा की महिला थाना ऊना के तहत युवती ने एक युवक पर दुराचार करने और उसके तीन रिश्तेदारों पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है, मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के मुख्य शिक्षक पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के संगीन आरोप लगे हैं। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस मुख्यालय ने जिला शिमला पुलिस पहुंचा जिसको लेकर अब पुलिस मुख्यालय ने भी जांच बैठाई है। धर्मशाला में एक महिला के ऊपर चाकू से 6 बार वार किया गया। अगर हम मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी देने लगे तो 1 साल के 365 दिन निकल जाएंगे पर यह सूची काम नहीं होगी।

उन्होंने कहा की कांग्रेस की यह सरकार सुपर फ्लॉप है और उनकी फिल्म ज्यादा देर चलने वाली नहीं है। जब से कांग्रेस पार्टी की मितमंडली सत्ता में आए हैं केवल मात्र अपने बारे में ही सोच रही हैं, अपने मित्रों को घर, गाड़ी, बंगला, कैबिनेट रैंक, सिक्योरिटी सब देने का प्रयास किया जा रहा है और जहां-जहां जनता अपने आप को सुरक्षा देने की बात कर रही है उसे बात को सुना ही नहीं जा रहा है, ना उसे पर सरकार का कोई प्रतिनिधि कोई जवाब देता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]