नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा ने कांग्रेस से गए छह व तीनों निर्दलीयों को पार्टी टिकट देकर अपने नेताओं का किया तिरस्कार:  कीमटा।  – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

भाजपा ने कांग्रेस से गए छह व तीनों निर्दलीयों को पार्टी टिकट देकर अपने नेताओं का किया तिरस्कार:  कीमटा। 

😊 Please Share This News 😊

भाजपा ने कांग्रेस से गए छह व तीनों निर्दलीयों को पार्टी टिकट देकर अपने नेताओं का किया तिरस्कार:  कीमटा। 

शिमला 15 जुलाई
प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 15 राज नेताओं का जिसमें भाजपा के 9,कांग्रेस के 4 व 2 निर्दलीय थे का राजनैतिक भविष्य पूरी तरह चौपट कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस से गए छह व तीनों निर्दलीयों को पार्टी टिकट देकर अपने नेताओं का तिरस्कार किया है। प्रदेश में समय से पूर्व 9 विधानसभा उप चुनाव थोपने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपने इस कृत्य के लिये इन नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश पर अकारण उप चुनाव थोपने के लिये भी इन नेताओं को अब पद छोड़कर राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।
रजनीश किमटा ने आज यहां कहा कि प्रदेश में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस बुरी तरह फ्लॉप हुआ है। भाजपा ने जोड़तोड़ व धनबल से सत्ता हथयाने का जोअसफल प्रयास किया था उसके चलते भाजपा ने अपने कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के विश्वास को भी तोड़ा है। कांग्रेस के छह विधायकों के साथ मिलकर धनबल पर राज्यसभा की सीट चुराई। इसके बाद तीन निर्दलीय विधायकों को भी विधानसभा से त्यागपत्र दिलाया। इन 9 विधानसभा उप चुनावों में इन सभी नेताओं को पार्टी टिकट देकर भाजपा ने अपने कर्मठ नेताओं का जो तिरस्कार किया है उसे यह नेता कभी भूलने वाले नही।
रजनीश किमटा ने कहा कि विधानसभा उप चुनावों के परिणामों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश के लोग न तो धनबल पर कोई विश्वास रखते है और न ही दलबदल पर। अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये भाजपा ने प्रदेश में जो खेल खेला उसके लिए प्रदेश के लोग उसे अब कभी माफ नही करेंगे।
किमटा ने कहा कि इन उप चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की संख्या अब 40 हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओर भी मजबूत हो गई है।अब भाजपा का कोई भी नेता सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र नही चल पाएगा।

रजनीश किमटा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें विधानसभा उप चुनावों में जीत की बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत ने प्रदेश के लोगों ने उनके मजबूत नेतृत्व को अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने इसके लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कनेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों व नेताओं का आभार जताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]