नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीसी-एसपी ने सेब नियंत्रण कक्ष फागु का किया निरीक्षण – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

डीसी-एसपी ने सेब नियंत्रण कक्ष फागु का किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

डीसी-एसपी ने सेब नियंत्रण कक्ष फागु का किया निरीक्षण।

 
सेब सीजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कल से शुरू हो रहे सेब सीजन को लेकर आज फागु सेब नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और मौजूद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सोमवार से सेब सीजन शुरू हो रहा है जिसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण और बेहतर होनी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि सेब नियंत्रण कक्ष फागु और बलग में स्थापित किये गए हैं जहाँ पर सेब सीजन के दौरान बागवानी, राजस्व और पुलिस विभागों के कर्मचारी 24×7 तैनात रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारीयों को नियंत्रण कक्ष में सेवारत कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी कर्मचारी को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
अनुपम कश्यप ने बताया कि सेब नियंत्रण कक्ष में मंडियों तक सेब ले जा रहे जीपीएस लगे वाहनों का पंजीकरण होगा और वाहन का पूरा विवरण हिमसेव एप्प पर डाला जायेगा जिसके बाद वाहन अपने गंत्वय स्थल की ओर निकलेंगे।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी ने सेब नियंत्रण कक्ष के बाहर बेहतर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बड़े वाहनों की वजह से यातायात पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।
इस दौरान संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन परवीन टाक, डीएसपी अमित ठाकुर, तहसीलदार ठियोग विशाल नेगी, एएसआई नरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]