चौपाल राजस्व कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल।
😊 Please Share This News 😊
|
चौपाल राजस्व कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल।
जिला कांगड़ा की एक महिला श्रद्धालु जो की चुड़धार से शांत महायज्ञ से वापस लौटते वक्त गिर गई थी और पैर टूट गया। वह काला बाग में अपने पति के साथ बेसहरा महसूस कर रही थी तभी ड्यूटी में तैनात राजस्व कर्मचारियों की नजर बेसहारा दंपति पर पड़ी। और सभी कर्मचारियों ने असमर्थ दंपति की सहायता करने की ठान ली।और घायल महिला को राजस्व विभाग चौपाल की टीम ने रेस्क्यू किया। टीम में नंद राम व यशपाल सौहटा कानूनगो और संदीप ,ओम, अंकेश, गुलाब सिंह ,राज कुमार ,अनिल, सन्नी बेस्टा ,राजेश पटवारी, एवम बिशन,बन्नू कुमार,विक्रम पटवारी सहायक मौजूद थे।घायल महिला चूड़धार मन्दिर से मांढा लानी , 7Km तक बांस व कंबल में लपेट कर अपने कंधो पर लाया।रास्ते में जिला सिरमौर की बकरास पंचायत के नवयुवकों द्वरा भी प्रशासन की सहयाता की गई । सभी लोगो की सहयता से पीड़िता को सुरक्षित मंढालानी पहुंचा दिया गया। इस नेक कार्य के लिए तहसीलदार रेखा शर्मा ने अपने कर्मचारीयो की पीठ थप थपाई और पीड़ित महिला के पति ने सभी कर्मचारी का धन्यवाद किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |