कांग्रेस का दो साल का राज, दुर्व्यहार, अव्यवस्था, वादाख़िलाफ़ी हज़ारः अनुराग सिंह ठाकुर
|
😊 Please Share This News 😊
|
कांग्रेस का दो साल का राज, दुर्व्यहार, अव्यवस्था, वादाख़िलाफ़ी हज़ारः अनुराग सिंह ठाकुर
नाकामियों का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार: अनुराग सिंह ठाकुर
11 दिसंबर 2024, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल के जश्न मनाने पर कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल में कांग्रेस का दो साल का राज, दुर्व्यहार, अव्यवस्था, वादाख़िलाफ़ी हज़ार। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी अनोखी सरकार है जो अपनी नाकामियों का बड़ी बेशर्मी से जश्न मना रही है। हिमाचल के इतिहास की ये सबसे बड़ी दिशाहीन, असंवेदनशील और निकम्मी सरकार है जिसने प्रदेश के हर वर्ग को सिर्फ़ ठगने और अपने मित्रों की तिजोरी भरने का काम किया है। यहाँ तो वही बात है कि घर में नहीं दाने सुक्खू चले भुनाने। जिन लोगों को आज शर्म से अपने घरों में बैठना चाहिए था आज वो पूरे गाजे बाजे के साथ अपने नाकामी का जश्न मना रहे हैं। आज हिमाचल में सरकारी संरक्षण में खनन माफिया, शराब माफिया और चिट्टा माफिया फल फूल रहा है। आख़िर इन माफियाओं से काला धन किसके खाते में जा रहा है। आज हिमाचल का खजाना लुट रहा है, कालाबाज़ारी बढ़ रही है और यह निकम्मी कांग्रेस सरकार प्रदेश पर कर्ज का बोझ लादे जा रही है। कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन से आज हिमाचल ₹ 97000 करोड़ के कर्ज़े में है और इसी नीति पर ये सरकार चली तो इस कार्यकाल में प्रदेश पर 1.5 लाख करोड़ का कर्ज ये लादकर जाएँगे। हिमाचल प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार हताश और निराश है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “हिमाचल में कांग्रेस ने सरकार बनाने से पहले 10 गारण्टियाँ दीं थीं, आज दो साल बीत गए मगर इनकी भी गारंटी पूरी नहीं हुई। कांग्रेस राज में हिमाचल की हालत तो ये हो गई है कि आज मुफ़्त बिजली का वादा करके उसपे सेस, मुफ़्त पानी का वादा करके उसपे चार्ज लगाकर वसूली सरकार ने हिमाचल की जनता को छलने का काम किया है। 2 साल पहले कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के समय प्रदेश की जनता से झूठे वादे और झूठी गारंटियाँ देकर सरकार बनाई थी। हिमाचल की माताएं बहनें अभी भी अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल के किसान अभी तक दो रुपए प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा अपनी 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश का ये इंतज़ार तो ख़त्म नहीं हुआ उल्टा इन्होंने प्रदेश को भारी भरकम कर्ज के बोझ तले दबा दिया है”
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
