उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई किए जाने वाले आटे को लेकर खड़े हुए बड़े सवाल : भाजपा
|
😊 Please Share This News 😊
|
उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई किए जाने वाले आटे को लेकर खड़े हुए बड़े सवाल : भाजपा
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो नाहन/सोलन —
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर राशन डिपो में मिलने वाले आटे की खराब गुणवत्ता को लेकर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से जनता को घटिया और खराब राशन मिल रहा है।
विनय गुप्ता ने कहा कि जिला सिरमौर के कई डिपुओं से अगस्त महीने में सप्लाई किए गए आटे की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि आटे की वैधता दो महीने की बताई गई थी, लेकिन उससे पहले ही थैलों में आटा काला पड़ने लगा। कई लोगों ने मजबूरी में डिपो से लिया हुआ आटा वापस कर दिया और बाद में बाजार से महंगा आटा खरीदना पड़ा।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पिछले दो महीनों से डिपो में न तो दालें उपलब्ध हैं और न ही सरसों का तेल, जिससे आम जनता बेहद परेशान है। विभाग की ओर से मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और सिर्फ लीपापोती के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से 8 सैंपल इकट्ठा किए गए हैं।
गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है और वह केवल चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद से ही उचित मूल्य की दुकानों की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आई है।
भाजपा ने इस पूरे मामले में बड़ी जांच और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यह केवल औपचारिकता न हो बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि जनता को उचित मूल्य पर सही और गुणवत्तापूर्ण राशन मिल सके।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
