कमला देवी स्मारक U-17 क्रिकेट प्रतियोगिता: चौपाल क्रिकेट अकैडमी चैंपियन
|
😊 Please Share This News 😊
|
कमला देवी स्मारक U-17 क्रिकेट प्रतियोगिता: चौपाल क्रिकेट अकैडमी चैंपियन।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला।
रामपुर में आयोजित प्रथम U-17 कमला देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चौपाल क्रिकेट ऐकेडमी (CCA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर क्रिकेट ऐकेडमी को 2 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल में रामपुर क्रिकेट ऐकेडमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए।
CCA की ओर से राहुल मेहता ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौपाल क्रिकेट ऐकेडमी की शुरुआत संयमित रही।
ध्रुव मेहता के 64 रन और द्विज चौहान के 48 रन की शानदार पारियों की बदौलत CCA ने 38.2 ओवर में 202 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरस्कार वितरण व उत्कृष्ट प्रदर्शन
फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: राहुल मेहता
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: ध्रुव मेहता
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: राहुल मेहता
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: सक्षम शर्मा
HPCA के निदेशक एवं SDCA अध्यक्ष श्री सुरेंद्र ठाकुर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
टीम कोच लकी कटाइक, टीम मैनेजर कुलदीप मेहता और मुख्य चयनकर्ता पंकज नेगी ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन को दिया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
