“स्वच्छ शहर समृद्ध शहर के तहत चौपाल में समाधान शिविर का आयोजन.
|
😊 Please Share This News 😊
|
“स्वच्छ शहर समृद्ध शहर के तहत चौपाल में समाधान शिविर का आयोजन.
चौपाल, 13 नवम्बर 2025:
नगर पंचायत चौपाल द्वारा “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0” अभियान के अंतर्गत आज वार्ड नंबर 05 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करना और उनकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना रहा।
शिविर में नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने तथा सफाई मित्रों को पृथक रूप में सौंपने की अपील की गई। नगर पंचायत अधिकारियों ने नागरिकों को सिटिज़न सेवा पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की विस्तृत जानकारी दी।
अब नागरिक पोर्टल पर स्ट्रीट लाइट खराब होने, कूड़ा न उठाने, अवैध निर्माण, अवैध पार्किंग, संपत्ति कर निर्धारण, रास्तों और नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालय की सुविधा, मृत पशुओं के निपटान एवं खुले में शौच जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
इस दौरान शिकायत निवारण फार्म भी नागरिकों को वितरित किए गए तथा कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया।
शिविर में जिला प्रबंधक अजय जी (शिमला से), नगर पंचायत चौपाल की अध्यक्षा मति बिमला मलिक, पार्षद गण, वार्ड के नागरिक, नगर पंचायत अधिकारी एवं सफाई कर्मियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें, ताकि चौपाल को एक स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया जा सके।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
