नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल में मूर्छित अवस्था में : डॉ. बिंदल – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल में मूर्छित अवस्था में : डॉ. बिंदल

😊 Please Share This News 😊

 


वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल में मूर्छित अवस्था में : डॉ. बिंदल

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला।

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बिहार चुनावों के बाद देशभर में जो माहौल बना है वह “ना भूतो, ना भविष्यति” जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत पूरे देश में दयनीय हो चुकी है। “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महीनों यात्रा कर झूठ फैलाया, परिणामस्वरूप पार्टी मात्र 6 सीटों पर सिमटकर रह गई,” बिंदल ने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार भी “मूर्छित अवस्था” में पहुँच चुकी है। जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व पर अडिग है।


‘तीन साल—निकम्मेपन का इतिहास’ : बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को अपने तीन वर्ष पूरे कर रही है, लेकिन “यह इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार तीन वर्षों से जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाती रही है और आगे भी जनहित के लिए प्रतिबद्ध है।



कांग्रेस शासन के तीन साल—‘बर्बादी का जश्न’ : बिंदल

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों पर तीखे आरोप लगाए:

  • युवाओं व बेरोजगारों की बर्बादी के तीन साल
  • आर्थिक दिवालियेपन और बढ़ते कर्ज के तीन साल
  • कानून व्यवस्था में गिरावट—हत्या, लूट, डकैती, फिरौती व माफियाराज का बढ़ना
  • महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों को दी गई “झूठी गारंटियाँ”
  • स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, तहसील, पटवार सर्कल व अन्य संस्थान बंद करने के आरोप
  • विकास कार्यों में ठहराव और तालाबंदी
  • भाई-भतीजावाद व “मित्रों की सरकार”
  • वन मित्र, जल मित्र, रोगी मित्र, बिजली मित्र जैसी घोषणाएँ अधर में
  • पहली कैबिनेट में दी जाने वाली पक्की नौकरी, 58 साल सेवा, पेंशन, एक लाख नौकरी, पाँच लाख रोजगार, बहनों को 1500 रुपये, 100 रुपये लीटर दूध, 2 रुपये किलो गोबर जैसी वादे “हवा हो गए”

डॉ. बिंदल ने कहा—“यह तीन साल जश्ने-बर्बादी हैं, प्रदेश की बर्बादी का जश्न हैं।”


 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]