नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करंट की चपेट में आकर बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

करंट की चपेट में आकर बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत

😊 Please Share This News 😊

करंट की चपेट में आकर बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम आईटीआई गेट के पास उस समय हुआ, जब 27 वर्षीय हिमांशु चौहान लाइन मेंटेनेंस का नियमित कार्य कर रहा था।

मरम्मत पूरा होने के बाद जैसे ही पावर सप्लाई बहाल की गई, हिमांशु अचानक करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक हिमांशु चौहान मूल रूप से जुब्बल के परौंठी गांव का निवासी था और कुछ समय से बिजली बोर्ड में आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहा था। हिमांशु अविवाहित था और उसकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिजली बहाल होते ही लाइन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिससे हिमांशु बुरी तरह झुलस गया। पुलिस मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच कर रही है।

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता कर्ण की शिकायत पर थाना जुब्बल में बीएनएस की धारा 125 और 289 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुब्बल के एसएचओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि हो पाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]