नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिमला में भयानक हादसा, सड़क से नीचे गिरी ऑल्टो कार, दंपति गंभीर रूप से घायल। – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

शिमला में भयानक हादसा, सड़क से नीचे गिरी ऑल्टो कार, दंपति गंभीर रूप से घायल।

😊 Please Share This News 😊

 

शिमला में भयानक हादसा, सड़क से नीचे गिरी ऑल्टो कार, दंपति गंभीर रूप से घायल।

 

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो शिमला:

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रही ऑल्टो कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी हुकम चंद ने बताया कि गुरुवार की रात उन्हें अपने घर से लगभग 150 मीटर दूर सड़क से वाहन गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही वह अपने भाई मोती लाल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ऑल्टो के-10 कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में सड़क से नीचे गिरी हुई थी, जबकि वाहन चालक प्यारे लाल और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क किनारे पड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता हुकम चंद ने हादसे के लिए वाहन चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]