नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देहरा पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार. – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

देहरा पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार.

😊 Please Share This News 😊

देहरा पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार.

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो देहरा:

देहरा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से अमल करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके तार पंजाब से जुड़े हुए हैं। मामला 22 जनवरी को सामने आया था, जब पुलिस ने 27 ग्राम हेरोइन के साथ कुछ आरोपियों को पकड़ा था। इसके बाद की गई गहन जांच में पूरे नेटवर्क की परतें खुलती चली गईं।

 

ताजा कार्रवाई में देहरा पुलिस ने सनोट की रहने वाली 36 वर्षीय महिला रिपी को गिरफ्तार किया है। महिला को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, ताकि उससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके। वहीं, पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर लुधियाना के बाल्मीकि नगर निवासी 38 वर्षीय सन्नी नाहर को भी देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, इस केस में अब तक कुल चार आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं और जांच लगातार आगे बढ़ रही है। देहरा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशा तस्करी के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]