नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिमला में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, रिज मैदान पर रंगोली और दीपों से मनाया गया 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

शिमला में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, रिज मैदान पर रंगोली और दीपों से मनाया गया 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव

😊 Please Share This News 😊

मोदी के 25 साल सत्ता के नहीं, सेवा और राष्ट्र निर्माण के: सुरेश भारद्वाज

शिमला में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, रिज मैदान पर रंगोली और दीपों से मनाया गया 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव

न्यूज टुडे हिमाचल | शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को शिमला में भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वाइब्रेशन हॉल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुना।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष केवल सत्ता या पद की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ा 25 वर्षों का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य देश के सामने रखा है और इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाते हुए कहा कि सेवा ज्योति को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। गरीबों की सहायता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से सेवा के इस संकल्प को लगातार आगे बढ़ाना होगा।

भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। उनके अनुसार, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन और 60 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों को मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अनुसार बीते वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं।

उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का मूल भाव है। विकसित भारत केवल प्रधानमंत्री का सपना नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। जब हर नागरिक अपने कर्तव्य को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा, तभी वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

रिज पर रंगोली और दीपों से जगमगाया सेवा संकल्प

कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला के लोअर बाजार से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली। इसके बाद ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित विशेष रंगोली तैयार की गई। रंगोली के चारों ओर दीप प्रज्वलित किए गए।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने रंगोली के मध्य दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा ज्योति’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन वर्ष 2001 में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासन की जिम्मेदारी संभाली थी।

सिद्धार्थन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष केवल पद पर बने रहने की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को समर्पित यात्रा है। उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर प्रज्वलित की गई ज्योति सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प की प्रतीक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ज्योति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव तभी सार्थक होगा, जब कार्यकर्ता स्वयं सेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान, विधायक रीना कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, गणेश दत्त, अजय ठाकुर, रमा ठाकुर, प्यार सिंह कंवर सहित भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा का यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed