नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुंडलू खड्ड में मशीनों से अवैध खनन पर NGT सख्त, खनन पट्टे निलंबित रखने की सिफारिश – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

कुंडलू खड्ड में मशीनों से अवैध खनन पर NGT सख्त, खनन पट्टे निलंबित रखने की सिफारिश

😊 Please Share This News 😊

कुंडलू खड्ड में मशीनों से अवैध खनन पर NGT सख्त, खनन पट्टे निलंबित रखने की सिफारिश

नालागढ़ में नदी तलहटी से मशीनों के जरिए खनन पर एनजीटी की सख्ती, अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश; 1 फरवरी 2027 को होगी अगली सुनवाई।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो सोलन।

सोलन जिले के नालागढ़ स्थित कुंडलू खड्ड क्षेत्र में लगातार मशीनों के माध्यम से किए जा रहे खनन पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को नदी की तलहटी में हो रही अवैध खनन गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली प्रधान पीठ ने इस मामले में नदी तलहटी क्षेत्र में मशीनों से खनन किए जाने की शिकायतों की जांच के लिए संयुक्त समिति का गठन किया था। समिति की जांच में खनन अनुमति की शर्तों का उल्लंघन सामने आया है। जांच में पाया गया कि संबंधित क्षेत्र में मशीनों से खनन किया जा रहा था, जबकि जारी अनुमति में मशीनों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी।

संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद एनजीटी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही अधिकरण ने खनन योजनाओं का दोबारा आकलन करने और उनमें आवश्यक संशोधन किए जाने तक क्षेत्र के सभी खनन पट्टों को निलंबित रखने की सिफारिश की है।

एनजीटी ने स्पष्ट किया कि नदी तलहटी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए प्रभावी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई बेहद जरूरी है। अधिकरण के इस रुख से कुंडलू खड्ड क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर सख्ती बढ़ने की उम्मीद है।

मामले की अगली सुनवाई 1 फरवरी 2027 को निर्धारित की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]