नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 88949 86499 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में भांग की खेती की संभावनाओं को लेकर सरकार गंभीर, समीक्षा समिति गठित – News Today Himachal

News Today Himachal

Latest Online Breaking News

हिमाचल में भांग की खेती की संभावनाओं को लेकर सरकार गंभीर, समीक्षा समिति गठित

😊 Please Share This News 😊

हिमाचल में भांग की खेती की संभावनाओं को लेकर सरकार गंभीर, समीक्षा समिति गठित

गैर-नशीले उद्देश्यों के लिए भांग की खेती का होगा अध्ययन, जिला स्तर पर भी गठित की गईं समितियां

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गैर-नशीले उद्देश्यों के लिए भांग की खेती की संभावनाओं को तलाशने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है। सरकार ने इस विषय का विस्तृत अध्ययन करने के लिए एक राज्य स्तरीय समीक्षा समिति का गठन किया है। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी समितियां गठित की गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में भांग की खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगी।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य भांग की खेती के गैर-नशीले और औद्योगिक उपयोग की संभावनाओं का आकलन करना है। इसके तहत खेती की उपयुक्तता, आर्थिक संभावनाओं, कृषि संबंधी पहलुओं और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार किया जाएगा।

जिला स्तरीय समितियों में ऐसे सदस्यों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें कृषि और इससे संबंधित विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हो। ये समितियां जमीनी स्तर पर परिस्थितियों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

समिति की समीक्षा और अध्ययन के आधार पर प्रदेश में गैर-नशीले उद्देश्यों के लिए भांग की खेती को लेकर भविष्य की संभावनाओं और नीतिगत दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]