हिमाचल में क्लीन स्वीप, ओक ओवर में जश्न।
😊 Please Share This News 😊
|
ओक ओवर में जश्न, सीएम जयराम ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को खिलाए लड्डू।
गिरीश ठाकुर
न्यूज़ टुडे हिमाचल 23 मई :हिमाचल में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर लिया है। हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर 328965, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 353574, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 321794 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 306574 लाख हजार मतों से जीत दर्ज कर ली हैं।
उधर मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में टीवी पर चुनाव परिणामों के नतीजे देखे। शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ओक ओवर में लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के धनी राम शांडिल से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप का मुकाबला था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
